जीत की लय पकड़ने उतरेंगे मुंबई इंडियंस के जाबाज! जाने संभावित प्लेइंग 11 पंजाब किंग्स के खिलाफ

833
IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

आईपीएल 2020 की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का IPL 2021 का अभी तक का सफर मिला जुला रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम भले ही पिछले चार मुकाबले में से दो मुकाबले जीती है, लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। टीम की गेंदबाजी बहुत ही शानदार रही है, जबकि बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस का पांचवा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ होना तय हुआ है। यह मुकाबला शुक्रवार की शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

जीत की लय पकड़ने उतरेंगे मुंबई इंडियंस के जाबाज! जाने संभावित प्लेइंग 11 पंजाब किंग्स के खिलाफ-
अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार तीन मुकाबले जीती है। मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज के रूप में क्विंटन डी कॉक और कप्तान रोहित शर्मा की जोड़ी उतर सकती है। मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड मैदान पर दिख सकते हैं।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

ऑल राउंडर के रूप में पांड्या ब्रदर्स कुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या की जोड़ी मैदान पर दिख सकती है। हार्दिक पांड्या थोड़ी बहुत चोट से जूझ रहे हैं, तो यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि, पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वें खेलते हैं, या नहीं। तेज गेंदबाजी की बागडोर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी को संभालनी पड़ सकती है। फ्रंटलाइन स्पिनर के रूप में राहुल चहर और उनके साथ जयंत यादव की जोड़ी दिख सकती है। वैसे मुंबई इंडियंस की टीम हर एक डिपार्टमेंट में अपने प्रतिद्वंदी टीम से काफी आगे है। तो यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को जीत मिलती है या नहीं।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel