जानें 4 बेहतरीन भारतीय कप्तानों का नाम, किसका दबदबा रहा सबसे ज्यादा

3154
जानें 4 बेहतरीन भारतीय कप्तानों का नाम, किसका दबदबा रहा सबसे ज्यादा 4 good captain

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी द्वारा आयोजित पिछला चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में जीता था। साल 2013 के बाद भारतीय टीम आईसीसी द्वारा आयोजित कई टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले में जाने के बाद हार का मुंह देख चुकी है। आमतौर पर देखा जाता है खिलाड़ियों के कप्तान बनने के बाद उनके प्रदर्शन में काफी दबाव दिखता है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को कब बनाया गया। लेकिन विराट कोहली अभी तक आईसीसी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाए हैं।

जाने ऐसे 8 बल्लेबाजों की जोड़ियों के नाम जिन्होंने क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाया है 8 cricketers pairs of century

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको ऐसे चार भारतीय कप्तानों के नाम बताएंगे, जिनकी कप्तानी में आईसीसी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में दूसरे खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाया।

सचिन तेंदुलकर कप्तान अजहरुद्दीन- पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 90 के दशक में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन की कप्तानी में टीम आईसीसी का टूर्नामेंट खेलते हुए 1604 सन बनाया है। अजहरूद्दीन ने भारतीय टीम की कप्तानी साल 1992, 1996, 1999 के वर्ल्ड कप में किया था। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने 6 मैन ऑफ द मैच का अवार्ड और 4 शतकीय पारियां भी खेली थी।

IPL, IPL 2021, IPL Match, Crictrack, Cricket, Hindi Cricket, Indian Team, India,

सचिन तेंदुलकर कप्तान सौरव गांगुली – सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली काफी लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए ओपनिंग जोड़ीदार रहे थे। सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली के कप्तानी में भी 3 आईसीसी टूर्नामेंट खेले थे। इस दौरान भी सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 1046 रन निकले थे। जिसमें सचिन तेंदुलकर ने चार बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीतते हुए छह शतकीय पारी खेली थी।

IPL, IPL 2021, IPL Match, Crictrack, Cricket, Hindi Cricket, Indian Team, India,

विराट कोहली कप्तान महेंद्र सिंह धोनी- विराट कोहली अपने रन बनाने की कला से दुनियाभर पर राज कर रहे हैं। विराट कोहली काफी लंबे समय तक महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में क्रिकेट खेले हैं। विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी इवेंट्स में कुल 1635 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली कुल 7 बार मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजे गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में युवराज सिंह ने भी काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है, और युवराज सिंह भी 7 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजे गए हैं।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

रोहित शर्मा कप्तान विराट कोहली- महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के कप्तान बनाए गए विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम कई आईसीसी टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। इस दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 1917 रन बनाते हुए 10 शतकीय पारियां खेली हैं। इस दौरान रोहित शर्मा 7 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीत चुके हैं।

IPL, IPL 2021, IPL Match, Crictrack, Cricket, Hindi Cricket, Indian Team, India,

इन सभी कप्तानों की तुलना अगर की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को तीन आईसीसी की टूर्नामेंट में जीत दिलाए हैं और वें भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। विराट कोहली ने धोनी की कप्तानी में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन जब वह खुद कप्तान बने वें आईसीसी का एक भी टूर्नामेंट अभी तक नहीं जीत पाए हैं।