ऐसे 5 मौके जब विराट कोहली और धोनी से अपनी बेहतरीन दोस्ती का परिचय दिया

1780
No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack

भारतीय क्रिकेट के दो अनमोल हीरे महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। ये दोनों खिलाड़ी जब भी क्रिकेट मैदान पर एक साथ क्रिकेट खेलने उतरते हैं, तो बीच मुकाबले के दौरान आपस में बातचीत जरूर करते हैं। यह दृश्य यह दर्शाता है, कि इन दोनों के खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल कितना बढ़िया है। Virat Kohli को धोनी की कप्तानी के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला है, ऐसे में विराट कोहली धोनी को अपना आदर्श क्रिकेटर भी बता चुके हैं। यह दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक है। दुनिया के कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मान चुके हैं। आज इस खबर के माध्यम से हम विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट कैरियर के 5 बेहतरीन लम्हों का जिक्र करने जा रहे हैं। इनमें से कई लम्हों में यह दोनों खिलाड़ी क्रिकेट मैदान पर मौजूद है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack

कोहली को विजई रन बनाने का मौका देना- सन 2014 के T20 वर्ल्ड कप के दौरान सेमीफाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में काफी अच्छा योगदान किया था। भारतीय टीम इस मुकाबले में जब चेज कर रही थी तब, 8 गेंदों में 2 रनों की जरूरत थी। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर मौजूद थे और विराट कोहली को एक सिंगल विजई रन बनाने का मौका दिया था। विराट कोहली अगले ओवर में विजई रन बनाकर टीम को जीत दिलाए थे।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack

विराट कोहली ने धोनी को सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बताया- आईपीएल के 2021 के सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विजेता बनी थी। ऐसे में क्वालीफायर मुकाबले के दौरान चेन्नई की टीम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के टीम के खिलाफ खेला गया था। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बेहतरीन शॉट लगा कर मुकाबले को फिनिश किया था। इस मुकाबले के खत्म होने के तुरंत बाद विराट कोहली ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि महेंद्र सिंह धोनी आप क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फिनिशर खिलाड़ी है। धोनी को विराट कोहली ने महानतम फिनिशर का दर्जा दिया था।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack

विक्टो के बीच रन लेने के लिए फिटनेस टेस्ट जैसा दौराना- विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जब एक साथ क्रिकेट खेलते थे, तब सबसे ज्यादा रन विकटों के बीच दौड़ कर लेते थे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच रनिंग बिटवीन द विकेट काफी बढ़िया थी। सन 2016 के t20 विश्व कप के दौरान भारत का ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ मुकाबला खेला जा रहा था। इस मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली एक साथ बल्लेबाजी कर विकटों के बीच काफी रन दौड़े थे। भारतीय टीम इस मुकाबले को 5 गेंद शेष रहते जीत गई थी। जम्मू का बल्ला खत्म हुआ, तो विराट कोहली ने ट्वीट कर बोला कि धोनी ने आज मुझे विकटों के बीच फिटनेस टेस्ट जैसा दौड़ाया है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack

कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी को आभार व्यक्त करना- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी लंबे समय से अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। विराट कोहली साल 2022 की शुरुआत में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए एक टेस्ट सीरीज के दौरान हारने के बाद भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दिया था। ऐसे नहीं विराट कोहली सोशल मीडिया पर कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का आभार व्यक्त करते हुए दिखे थे। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। महेंद्र सिंह धोनी ने ही विराट कोहली को कप्तानी का गुण सिखाया था।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack

ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली को फोटो खींचाने के लिए बुलाना- साल 2013 में भारत श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम के बीच एक ट्राई सीरीज का आयोजन किया गया था। महेंद्र सिंह धोनी साल 2013 में भारतीय टीम के कप्तान थे और चो’ट की वजह से इस ट्राई सीरीज के कुछ मुकाबले नहीं खेले थे। ऐसे में टीम के तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ट्राई सीरीज के बीच में ही कप्तान बने थे। फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने चो’ट से वापसी करते हुए विजई रन बनाया था। ऐसे में जब फाइनल सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी दी जा रही थी तब महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को ट्रॉफी कलेक्ट करने के लिए बुलाया था। क्योंकि ट्राई सीरीज के बीच में विराट कोहली ने भी कप्तानी किया था।