वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के लिए दिया बड़ा बयान- बोले और कितने धोनी को क्रिकेट खेलना चाहिए

976
वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के लिए दिया बड़ा बयान- बोले और कितने धोनी को क्रिकेट खेलना चाहिए Virendra sehwag given statement on dhoni

IPL की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पिछले 14 सालों से लगातार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस दौरान चेन्नई की टीम को महेंद्र सिंह धोनी ने 4 बार IPL चैंपियन बनाया है। यहां तक ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में 9 बार फाइनल में जगह बनाई है। जिसमें से पांच बार टीम को हार का भी सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 27 रनों से हराकर अपना चौथा आईपीएल का टाइटल जीता।

रोमांचक मुकाबले में KKR की टीम को 27 रन से हरा चेन्नई बनी चौथी बार IPL विजेता Chennai won ipl 2021 trophy

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा इस खिताब को जीतने के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। वीरेंद्र सहवाग मीडिया के सामने अपने बयान में बोले कि किसी भी कप्तान का कप्तानी का नमूना उसके द्वारा जीती गई ट्रॉफी से पता चलता है, कि वह कप्तान कितनी ट्रॉफियां जीता है। महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह एक बहुत ही साधारण बात है, कि वे ट्रॉफी जीते। वे जब चाहे तब किसी भी टीम की अगुवाई कर उस टीम को विजेता बना सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और उनकी बराबरी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत ही कठिन काम है। बात अगर आईपीएल के रिकॉर्ड की को जाए तो रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जो महेंद्र सिंह धोनी के आसपास घूमते नजर आते हैं। लेकिन रोहित शर्मा को 9 आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेलने में काफी वक्त लगेगा।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

इस बात में कोई दो राय नहीं है, कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के फाइनल मुकाबले में 5 बार हारे हैं, नहीं तो उनके और उनकी टीम के नाम दो तीन और खिताब जुड़ा रहता। वीरेंद्र सहवाग अपने बयान में आगे मीडिया से बातचीत करते हुए बोले कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कप्तानी कर सकते हैं। उसके बाद शायद वे संयास ले, या किसी अन्य टीम से जुड़ कर उस टीम को आगे बढ़ाएं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और उस उनके खिलाड़ी काफी शानदार है और उनके पास अन्य टीम के खिलाड़ियों से काफी ज्यादा अनुभव भी है। इसीलिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 का सीजन जरूर खेलना चाहेंगे। यह बात मेगा ऑक्शन में भी तय होगी कि महेंद्र सिंह धोनी किस टीम से जुड़ते हैं।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

Mahendra Singh Dhoni ka बतौर कप्तान रिकॉर्ड है, काफी शानदार- महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जो आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम को ट्रॉफी जिता चुके हैं। यहां तक कि नहीं महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चार बार ट्रॉफी विजेता चुके हैं। धोनी का कप्तानी रिकॉर्ड अन्य कप्तानों से काफी शानदार है। लेकिन आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम का नाम मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा है, जो अपनी टीम को पांच बार आईपीएल का टाइटल जीता चुके हैं।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

बात अगर महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल कैरियर की की जाए तो, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अब तक 220 मुकाबले खेलते हुए 39 की शानदार औसत से 4746 रन बना चुके हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 135 की रही है। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का सर्वोच्च स्कोर 84 रन का है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल कैरियर में 23 अर्धशतकीय पारियां भी खेली है। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से अब तक 325 चौके और 219 गगनचुंबी छक्के भी निकले है। 40 वर्षीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदा फिटनेस अपने खिलाड़ियों से काफी शानदार हैं। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बतौर मेंटर का काम भी कर रहे हैं।

जानें भारतीय टीम के जर्सी के इतिहास के बारे में- नई जर्सी हुई लांच know about team india jersey