IPL 2021 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब मुम्बई इंडियन्स की टीम ने लॉन्च की नई जर्सी

1947
Mumbai Indians lunched new jersey - Crictrack

9 अप्रैल से शुरु होने जा रहे IPL के नये सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने नई जर्सी लॉन्च करने के बाद, पिछ्ले दो बार की IPL चैंपियन टीम मुंबई इंडियन्स ने भी IPL 2021 के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इस नई जर्सी में मुंबई इंडियन्स के ट्रेडमार्क कलर ब्लू और गोल्डेन का प्रयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें :- महेंद्र सिंह धोनी ने IPL के नए सीजन के लिये लॉन्च की CSK की नई जर्सी

मुंबई इंडियंस वर्ष 2010 से लगातार गहरे नीले रंग की जर्सी अपना रही है। इस टीम के लिए लॉन्च की गई जर्सी को फैशन डिजाइनर शान्तनु और निखिल ने डिजाइन किया है। मुम्बई इंडियन्स की टीम ने वर्ष 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL का खिताब जीता है। यह IPL के इतिहास में सबसे कामयाब टीम है। इस टीम का सबसे बुरा प्रदर्शन वर्ष 2009 में रहा था, तब टीम सातवें नंबर पर थी। मुंबई इंडियन का कहना है कि IPL 2021 के नये सीजन के लिये लॉन्च की गई जर्सी पांच मूल तत्व धरती, जल, वायू, और आकाश को दर्शाती है।

Mumbai Indians lunched new jersey - Crictrack

IPL 2021 के ओपनिंग मुकाबला मुम्बई इंडियन्स टीम और बेंगलुरु की टीम के बीच होगा। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 27 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से मुम्बई की टीम ने 17 मुकाबले को जीत कर अपने नाम की है, वहीं RCB की टीम ने सिर्फ 9 मुकाबले ही जीता है। इस बार के IPL में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस बार का खिताब का ताज किस टीम के सर पर सजेगा।