जानिए उन टीमों के बारे में जिन्होनें IPL 2021 में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया

1966
IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

मौजूदा हालात के मद्देनजर आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह कयास लगाए जा रहे है, कि आईपीएल को दोबारा सितंबर के महीने में यूएई में खेला जा सकता है। आईपीएल के स्थगित होने से क्रिकेट प्रेमी खुश नहीं है। आईपीएल 2021 में कुल 29 मैच खेले गए है। अपने खेले गए सात मुकाबलों में छह मुकाबले जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में सबसे पहले स्थान पर बनी हुई है।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

आईपीएल 2021 में कुछ युवा कप्तानों ने भी अपनी कप्तानी का जौहर दिखाया और बड़ी-बड़ी टीमों को पछाड़ा। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि आईपीएल 2021 में खेले गए कुल 29 मुकाबलों में कौन सी टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। खबर को अंत तक अवश्य पढ़ें-

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

दिल्ली कैपिटल्स

अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स की टीम विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने खेले गए कुल 7 मुकाबलों में 59 छक्के लगाकर सबसे पहले स्थान पर बनी हुई है। सबसे ज्यादा छक्के लगाने में उनके ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शा, ऋषभ पंत और सिमरन हिट मायर का योगदान रहा।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

चेन्नई सुपर किंग्स

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने खेले गए सात मुकाबलों में कुल 50 छक्के लगाए है। 50 छक्के लगाने में सबसे बड़ा योगदान साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस और टीम इंडिया के ऑल राउंडर बल्लेबाज रविंद्र जडेजा का है। IPL 2021 में रविंद्र जडेजा ने हर्षल पटेल की 1 ओवर में पांच छक्के लगाए थे।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम अंक तालिका में अपने खेले गए सात मुकाबलों में से पांच मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर काबिज है। बेंगलुरु की टीम ने भी अपने 7 मुकाबले में 50 छक्के लगाए हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और सलामी बल्लेबाज देवदत्त पादिक्कल का है।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

राजस्थान रॉयल्स

अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने खेले गए, सात मुकाबलों में से तीन मुकाबले जीती है। रॉयल्स की टीम ने सात मुकाबलों में कुल 50 छक्के लगाए हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान खुद कप्तान संजू सैमसन, सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर और ऑलराउंडर बल्लेबाज क्रिस मॉरिस का है।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कुल 7 मुकाबले खेली है, और कोलकाता की टीम को पांच मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी टीम ने 7 मुकाबलों में 47 छक्के लगाए हैं। छक्के लगाने में सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज नितीश राणा दिनेश कार्तिक और ऑलराउंडर बल्लेबाज आंद्रे रसैल का है।