IPL 2021 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और RCB होगी आमने-सामने। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार हो सकते हैं –

2081
IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मुकाबला IPL 2020 की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम में काफी बदलाव हुए। बेंगलुरु की टीम मैनेजमेंट ने कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। उदाहरण के लिए, कायल जैमिंसन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिश्चियन। वहीं मुंबई की टीम में बहुत की कम बदलाव देखने को मिला है।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

पहले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार हो सकती है।

वैसे तो मुंबई इंडियंस की टीम में सितारों की कमी नहीं है, क्योंकि मुंबई की टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा खेलेंगे। क्विंटन डिकॉक 2 दिन पहले मुंबई की टीम के साथ जुड़े हैं, जिसके चलते उनका क्वारेंटाइन अभी खत्म नहीं हुआ और वो 6 दिन बाद टीम से जुड़ेंगे। मध्यकर्म बल्लेबाजी की जिम्मेवारी इंडियन राइजिंग स्टार सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड के कंधो पर होगी।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

ऑलराउंडर की भूमिका हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या, जेम्स नीशम निभाएंगे। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के पेसर टेंट बोल्ट, और नाथन कूल्टर नाइल खेल सकते हैं। स्पिन गेंदबाजी के रूप में फ्रंट लाइन स्पिनर राहुल चाहर खेल सकते हैं। धुरंधर खिलाड़ियों से सजी मुंबई की टीम, आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला जीत के साथ शुरू करना चाहेगी।