पांच बार IPL के विजेता रह चुकी मुंबई इंडियंस की टीम का नाम आज के समय में लगभग दुनिया के हर एक क्रिकेट प्रेमी जानते है। मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। पांच बार खिताब जितने के साथ-साथ मुंबई की टीम तीन बार प्ले ऑफ में भी जा चुकी है, और साथ ही मुंबई की टीम की स्क्वायड पेपर पर भी सबसे मजबूत है।
![IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel](https://crictrack.in/wp-content/uploads/2021/04/22nd-Apr-4-1024x572.jpeg)
आईपीएल के साथ-साथ मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन लीग की दो ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मुंबई इंडियंस की सफलता के पीछे उनके क्वालिटी खिलाड़ियों का योगदान है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको मुंबई इंडियंस के पांच अनजाने सच्च के बारे में बताएंगे।
![IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel](https://crictrack.in/wp-content/uploads/2021/05/rahul.jpg)
चैंपियंस लीग के हुए एक मुकाबले में 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी थी मुंबई इंडियंस की टीम
To the man who has won many 🏆 with 🇮🇳 and created innumerable cricket memories 🤩
— Mumbai Indians (@mipaltan) July 7, 2022
A very Happy Birthday, Mahi bhai 💙#OneFamily @ImRo45 @msdhoni pic.twitter.com/tvDIByqrnw
इंडियन प्रीमियर लीग मैच का एक मुकाबले में कोई टीम मात्र 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर उतर सकती है। लेकिन चैंपियंस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को पांच विदेशी खिलाड़ियों को खिलाने का मौका मिला था। इस मुकाबले के दिन मुंबई की टीम में भारतीय खिलाड़ी इंजरी से परेशान थे, जिसको मध्यनजर रखते हुए मुंबई की टीम मैनेजमेंट को 5 विदेशी खिलाड़ियों को खिलाने का मौका था। मुंबई की टीम इस मुकाबले को चेन्नई के खिलाफ जीत गई थी।
![IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel](https://crictrack.in/wp-content/uploads/2021/04/15th-2-3-1024x572.jpeg)
शुरुआती दौर में मुंबई इंडियंस का मुंबई रेजर्स था
आईपीएल के शुरुआती कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का नाम मुंबई रेजर्स था। सुदर्शन चक्र की लोगो वाली मुंबई रेजर्स की टीम को सचिन तेंदुलकर ने शुरुआती दौर में लीड किया था। लेकिन बाद में सचिन के सन्यास लेने के बाद मुंबई की टीम का नाम मुंबई इंडियंस रखा गया, और मुंबई इंडियंस एक बड़े ब्रांड के रूप में उभर कर आई।
![IPL, IPL 2021, Get IPL News first from us- Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in](https://crictrack.in/wp-content/uploads/2021/04/Crict-12-1024x572.jpeg)
IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस के मालिक इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर आदमी है। अमीर होने का साथ-साथ वे अपनी फ्रेंचाइजी टीम के ऊपर भी दबा के पैसे खर्च किए हैं। मुंबई की टीम को मुकेश अंबानी ने 112 मिलियन डॉलर में खरीदा था। मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी एक बहुत ही सरल व्यक्तित्व के आदमी हैं, और अपने खिलाड़ी तथा टीम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अभी के समय में मुंबई इंडियंस की टोटल नेट वर्थ 83 बिलियन डॉलर की हो चुकी है।
The team behind the team 🙌
— Mumbai Indians (@mipaltan) July 13, 2022
This #GuruPurnima, we would like to thank all of you for your relentless support and guidance throughout 💙#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians pic.twitter.com/jY57ARZkny
![Mumbai Indians lunched new jersey - Crictrack](https://crictrack.in/wp-content/uploads/2021/03/Crictrack-1-19-1024x572.jpeg)
मनीष पांडे और एलेक्स हेल्स खेले मुंबई की टीम में एक साथ
साल 2009 में मनीष पांडे मुंबई इंडियन की टीम के साथ जुड़े। मुंबई की टीम की तरफ से खेलते हुए मनीष पांडे अपने पहले 3 मुकाबले में मात्र 3 रन बनाए। लेकिन मनीष पांडे ने चौथे मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ शानदार शतक लगाकर मुंबई इंडियंस की टीम को अपने प्रदर्शन का दम दिखाया था। दूसरी तरफ एलेक्स हेल्स जो मुंबई इंडियनस की टीम के साथ जुड़े लेकिन उन्हें एक भी खेल खेलने का मौका नहीं मिला।
![IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel](https://crictrack.in/wp-content/uploads/2021/04/5th-April-2-1-1024x572.jpeg)
ड्वेन ब्रावो ने अपने साथी खिलाड़ी किरण पोलार्ड को मुंबई की टीम मैनेजमेंट के लिए सुझाया
ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड दोनों ही वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ियों में शुमार हैं। वैसे ड्वेन ब्रावो चेन्नई की टीम के साथ खेलते हैं, लेकिन किरॉन पोलार्ड मुंबई इंडियंस की टीम के साथ। पोलार्ड मुंबई इंडियंस की टीम के एक बहुत बड़े लीजेंड के रूप में उभरे और काफी सारे मैचों में अपने दम पर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई।