जानें टी20 के 3 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में जो IPL में मुंबई इंडियंस के लिए फ्लॉप साबित हुए

2867
IPL, IPL 2021, IPL Match, Crictrack, Cricket, Hindi Cricket, Indian Team, India,

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है, जो अब तक खेले गए 14 सीजन में पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस टीम का हिस्सा बनना सभी खिलाड़ियों का सपना होता है। यह टीम दुनिया की सबसे मजबूत T20 टीम मानी जाती है। इस टीम के लिए आईपीएल में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने अपना योगदान दिया है।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

स्टार खिलाड़ियों से सजी इस टीम में किसी भी प्लेयर के लिए प्लेइंग इलेवन में अपना स्थान पक्का करना इतना आसान नहीं होता है। कुछ ऐसे खिलाड़ी जो अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी इस टीम में अपना जगह पक्का नहीं कर सके। इस लेख में हम 3 ऐसे T20 दिगज क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए फ्लॉप साबित हुए।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

1) ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwel)- ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2013 की नीलामी में एक मिलियन डॉलर में खरीदा था। इतना भारी कीमत के बावजूद उन्होंने सिर्फ तीन मैच खेले, जिसमें 36 रन ही बना पाए। इसके साथ-साथ उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए दो ओवर में 23 रन भी दिया। इस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को सीजन के अंत में रिलीज कर दिया गया। 2014 में वह किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा बने। मैक्सवेल ने 187.76 के स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाए और दुनिया को दिखाया कि T20 में उनमें क्या करने की क्षमता है, इसके साथ-साथ वे 4 मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी जीते।

Five cricketer - crictrack

2) युवराज सिंह (Yuvraj Singh)- आईपीएल 2019 में अपने अंतिम संस्करण में युवराज सिंह मुंबई इंडियंस के लिए खेले। हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब की तरह फैंस को उम्मीद थी कि वह अपने पुराने लए में खेलेंगे लेकिन वे इस पर खरा नहीं उतर सके, मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को एक करोड़ में खरीदा था। मुंबई इंडियन के लिए डेब्यू में अर्धशतक लगाने के बाद भी कुछ खास नहीं कर सके। लगातार 3 मैचों में फ्लॉप होने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया, इस तरह मुंबई के लिए चार मैच में महज 98 रन ही बना सके।

IPL, IPL 2021, IPL Match, Crictrack, Cricket, Hindi Cricket, Indian Team, India,

3) एरोन फिंच (Aaron Finch)- 2015 के आईपीएल नीलामी में 3.2 करोड़ में मुंबई इंडियंस के लिए खरीदे जाने तक एरोन फिंच 4 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके थे। टीम के मुख्य खिलाड़ी के तौर पर और रोहित शर्मा का साथ देने के लिए उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन गंभीर हैमस्ट्रिंग के कारण वे ज्यादा मैच नहीं खेल पाए। हालांकि ऐसे व्यक्ति को कॉल करना जो चोट से जूझ रहा हो, उससे ज्यादा उम्मीदें रखना भी सही नहीं था। ऑस्ट्रेलिया टीम के सीमित ओवरों के कप्तान और टी-20 के महान बल्लेबाज में एरोन फिंच का नाम शुमार है। मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर एरोन फिंच सही होते लेकिन उन्हें महज तीन मैच खेलने का मौका मिला जिसमें 5, 8 और 10 रन ही बना पाए।