विराट कोहली और धोनी में से कौन हैं सबसे सफल कप्तान, देखें पूरी आंकड़ा

3907
IPL, IPL 2021, IPL Match, Crictrack, Cricket, Hindi Cricket, Indian Team, India,

दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड क्रिकेट के लगभग सभी क्रिकेट प्रेमी जानते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अगुवाई में भारतीय टीम को आईसीसी के सभी खिताब जिताए हैं। सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में पाकिस्तानी टीम को हराकर आईसीसी मैच T20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था। इसके बाद साल 2011 में 28 सालों का सूखा खत्म कर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अगुवाई में भारत की टीम को वनडे एकदिवसीय का वर्ल्ड कप जीता या।

IPL, IPL 2021, IPL Match, Crictrack, Cricket, Hindi Cricket, Indian Team, India,

इसके बाद साल 2017 में इंग्लैंड में हुए चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अगुवाई में भारतीय टीम को जीताया। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप का कप्तान बनाया गया। विराट कोहली अपने कप्तान का रोल बखूबी निभा रहे हैं और भारतीय टीम को सीरीज जीत भी दिला रहे हैं। आज इस न्यूज़ के माध्यम से हम आपको विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से कौन बेहतर कप्तान है, इसके बारे में बताएंगे।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

टेस्ट क्रिकेट में विराट, कोहली धोनी से काफी आगे निकल चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की तरफ से कुल 60 टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी की है और उसमें से मात्र 27 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है। लेकिन विराट कोहली ने 60 टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को 36 मुकाबलों में जीत दिलाई है। भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हराई है।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from us- Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in

वनडे एकदिवसीय में महेंद्र सिंह धोनी है काफी आगे

टेस्ट क्रिकेट में भले ही विराट कोहली धोनी से आगे निकल कर चुके होंगे लेकिन वनडे मुकाबलों में विराट कोहली, धोनी की तुलना में काफी पीछे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की तरफ से एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 200 मैचों में कप्तानी किए हैं। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को 110 मुकाबलों में जीत दिलाई है। विराट कोहली भारतीय टीम की तरफ से एकदिवसीय मुकाबलों में केवल 95 मैचों में कप्तानी किए हैं। इस बीच भारतीय टीम को 65 मुकाबलों में जीत मिली है।

पूरा आंकड़ा पढ़ने के बाद आप खुद अंदाजा लगा सकते है कि कौन हैं भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन कप्तान है?