जाने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा बनाए गए क्रिकेट के 7 अनोखे रिकॉर्ड के बारे में

3621
जाने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा बनाए गए क्रिकेट के 7 अनोखे रिकॉर्ड के बारे में seven-special-records-of-ms-dhoni

40 वर्षीय भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली बार भारतीय टीम के लिए अपना पहला डेब्यू मुकाबला साल 2004 में बांग्लादेश के टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में खेले थे। महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट कैरियर 16 सालों तक चला। मौजूदा समय में धोनी केवल घरेलू क्रिकेट में ही क्रिकेट खेलते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान सात नंबर की जर्सी पहनकर क्रिकेट खेलते थे। सात नंबर महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी लकी साबित हुआ। भारत के रांची शहर से निकलकर महेंद्र सिंह धोनी पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराए। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको महेंद्र सिंह धोनी द्वारा बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सात बड़े रिकॉर्ड्स का जिक्र करेंगे, कृपया पूरी खबर पढ़ें-

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 2 शतकीय पारी खेलना- महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा फिनिशर बल्लेबाज की भूमिका अदा किए हैं। धोनी वनडे क्रिकेट में ज्यादातर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते थे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान दो शतकीय पारी खेले हैं। पहली पारी साल 2012 में पाकिस्तान टीम के खिलाफ और दूसरी पारी एशिया इलेवन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए लगाए हैं।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 350 से ज्यादा छक्के लगाना- बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी का नाम पहले नंबर पर मौजूद है। महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान कुल 359 छक्के लगाए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का कोई अन्य बल्लेबाज धोनी के इर्द-गिर्द भी नहीं घूम रहा है। साल 2011 का विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर ही जिताया था।

सबसे ज्यादा स्टंपिंग करना- महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र इकलौते ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है। महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट करियर के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 195 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है। धोनी के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कैच और स्टंप मिलाकर कुल 819 शिकार मौजूद है। विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी काफी चतुराई भरी विकेट कीपिंग करते थे।

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे मुकाबले की एक पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाना- अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का सर्वोच्च स्कोर 183 रनों का रहा। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी है। धोनी ने यह कारनामा साल 2005 में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट ग्राउंड पर किया था। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में भी एक दोहरा शतक की पारी मौजूद हैं।

बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबला जीतना- महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में साल 2007 में हुए पहले टी-20 विश्वकप का खिताब जीताया था। लगभग 10 सालों तक अंतर्राष्ट्रीय खेल में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय वनडे टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 72 मुकाबलों में कप्तानी किए। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को T20 क्रिकेट में कुल 41 मुकाबलों में जीत दिलाएं। यह रिकॉर्ड किसी विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जीते गए सबसे ज्यादा मुकाबलों की सूची में पहले नंबर पर मौजूद है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

बतौर विकेटकीपर गेंदबाजी करना- महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 350 वनडे मुकाबले खेले थे। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के लिए 2 बार गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट चटकाए थे। महेंद्र सिंह धोनी अपने वनडे क्रिकेट कैरियर के दौरान गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का विकेट चटकाए थे।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

बतौर फिनिशर बल्लेबाज T20 क्रिकेट में दो अर्द्धशतकीय पारी खेलना- महेंद्र सिंह धोनी भारतीय T20 क्रिकेट टीम के लिए 98 मुकाबलों खेलते हुए 1617 रन बनाए थे। ज्यादातर मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के लिए बतौर सीनियर बल्लेबाज की ही भूमिका निभाई। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी कुल 2 अर्द्धशतकीय पारियां खेले हैं।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.