जानें कैसे महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट खेलने के साथ कमाई है खूब इज्जत

1642
जानें कैसे महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट खेलने के साथ कमाई है खूब इज्जत Prestige of Mahendra Singh dhoni

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इज्जत मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। महेंद्र सिंह धोनी नाम के साथ-साथ शोहरत भी खूब कमाए हैं। भारतीय टीम से ज्यादा विदेशी टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। कई बार मुकाबला खत्म होने के बाद यह देखा गया है, कि विदेशी टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए बेताब रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी अपने फैंस को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और सभी खिलाड़ियों से मिलकर बातचीत करते हैं।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

हाल ही में समाप्त हुए भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले के बाद पाकिस्तानी टीम के लगभग सभी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मिले। इस बात में कोई दो राय नहीं है, कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ-साथ पूरे विश्व के एक बहुत बड़े सेलिब्रिटी है। मुकाबला खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज इमाद वसीम, शोएब मलिक, शाहनवाज धानी सभी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मिले और बातचीत किए। एक क्रिकेटर के तौर पर इतना ज्यादा इज्जत पाना सभी खिलाड़ियों के बस की बात नहीं है। इन सभी खिलाड़ियों के लिए महेंद्र सिंह धोनी से बातचीत करना काफी शानदार था। इससे इन सभी खिलाड़ियों का मनोबल जरूर बना होगा।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

हालांकि यह मुकाबला भारतीय टीम हार गई लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अपनी दयालुता के कारण सुर्खियां बटोरे। आमतौर पर देखा जाता है कि विपक्षी टीम के खिलाड़ी दूसरे टीम के खिलाड़ियों से कभी मिलते नहीं हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी इस तरह के खिलाड़ी नहीं है। कई बार ऐसा देखा गया है, कि महेंद्र सिंह धोनी मुकाबला खत्म होने के बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से काफी लंबी बातचीत करते हैं, और उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। एक क्रिकेटर होने के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी यह एक बहुत बड़ी बात है, कि भारतीय टीम के साथ-साथ दूसरी टीम के खिलाड़ी भी उन के बहुत बड़े फैन हैं। कई विदेशी खिलाड़ी तो यह भी कह चुके हैं, कि महेंद्र सिंह धोनी मेरे आदर्श क्रिकेटर है। जैसा कि हम आपको बताना चाहते हैं, महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत ही शांत स्वभाव के क्रिकेटर हैं। वे अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए हैं।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तान में महेंद्र सिंह धोनी का एक बहुत बड़ा फैन भी मिला और उनका नाम बसीर चाचा है। बशीर चाचा ने अपने टी-शर्ट पर एक तरफ पाकिस्तानी टीम दूसरी तरफ भारतीय टीम और बीच में महेंद्र सिंह धोनी की फोटो लगा रखी थी। बशीर चाचा की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस फोटो के वायरल होने के बाद इस फैन एक साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी का भी काफी चर्चा हुआ। आमतौर पर आईपीएल में भी कई बार देखा गया है, कि महेंद्र सिंह धोनी मुकाबला खत्म होने के बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को क्रिकेट का गुण सिखाते हैं। एक सीनियर खिलाड़ी होने के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी का यह दायित्व बनता है, कि जूनियर खिलाड़ियों को काफी कुछ क्रिकेट का ज्ञान दें।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.