Home IPL जानें उन गेंदबाजों के नाम जो धोनी को IPL में सबसे ज्यादा...

जानें उन गेंदबाजों के नाम जो धोनी को IPL में सबसे ज्यादा बार आउट किए

919
जानें उन गेंदबाजों के नाम जो धोनी को IPL में सबसे ज्यादा बार आउट किए Most out dhoni in ipl by bowler

पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की उम्र लगभग 40 साल हो गई है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अब केवल आईपीएल में ही क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह अपनी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत के ही सेशन से लगातार लीड कर रहे हैं, और चेन्नई की टीम को तीन बार आईपीएल का विजेता भी बना चुके हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी और बल्लेबाजी के आंकड़े भी बहुत ही जबरदस्त है। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग पर कोई शक नहीं कर सकता।

Crictrack.in- #No. 1 Hindi Cricket News Channel is Crictrack. Join us for Live Hindi Cricket News, #Crictrack

महेंद्र सिंह धोनी अपने पूरे क्रिकेट कैरियर में आईपीएल में चेन्नई की टीम की तरफ से खेलते हुए 212 मुकाबले खेल चुके हैं। 212 मुकाबले खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 4672 रन निकले निकले हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का सर्वोच्च स्कोर 84 रनों का है। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी 23 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से आईपीएल में अब तक 317 चौके और 217 छक्के निकल चुके हैं। उनकी जबरदस्त फिटनेस को देखते हुए यह कयास लगाए जा सकते हैं, कि वे आने वाले कुछ और साल तक चेन्नई की टीम को लीड कर सकते हैं।

Crictrack.in- #No. 1 Hindi Cricket News Channel is Crictrack. Join us for Live Hindi Cricket News, #Crictrack

वर्ल्ड क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी इतने ज्यादा फेमस है, कि आईपीएल के शुरुआती समय से ही, सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ियों की सूची में सबसे पहले नंबर पर मौजूद है। उनकी कप्तानी में कई गेंदबाज और कई बल्लेबाजों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने में बहुत सहायता मिली है। महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं, और अपने युवा खिलाड़ियों को काफी ज्यादा मोटिवेट करते हैं। जिसके चलते युवा खिलाड़ी अपना जबर्दस्त प्रदर्शन करते हैं। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले खिलाड़ियों के नाम बताएंगे।

Crictrack.in- #No. 1 Hindi Cricket News Channel is Crictrack. Join us for Live Hindi Cricket News, #Crictrack

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा बार शाहिद खान आउट कर चुके हैं बाएं हाथ के पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं और वे मुंबई इंडियंस की टीम के गेंदबाजी कोच हैं। जहीर खान आईपीएल में अब तक कुल 100 मुकाबले खेलते हुए 102 विकेट चटका चुके हैं। जहीर खान आईपीएल में अब तक चेन्नई की टीम के खिलाफ 13 मुकाबले खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी को 7 बार आउट कर चुके हैं। दूसरे नंबर पर इस सूची में पूर्व भारतीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा का नाम शामिल है। प्रज्ञान ओझा महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में अब तक 4 बार आउट कर चुके हैं।

Crictrack.in- #No. 1 Hindi Cricket News Channel is Crictrack. Join us for Live Hindi Cricket News, #Crictrack

महेंद्र सिंह धोनी स्पिन गेंदबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को बड़ी आसानी से खेल लेते हैं और बहुत कम ही मौके पर देखा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी आउट होते ही इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा जसप्रीत बुमराह, शेन वॉटसन, कीरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा 3 बार आउट कर चुके हैं। हालांकि यह सभी खिलाड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में खूब नाम कमाए हैं और अपनी जबर्दस्त प्रदर्शन के बदौलत कुछ टीम के खिलाड़ियों को खासा परेशान करते हैं। खास तौर पर जहीर खान और जसप्रीत बुमराह विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को काफी ज्यादा परेशान करते हैं। इनमें से 3 खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, और उनका नाम जाहिर खान, शेन वाटसन और प्रज्ञान ओझा है।

Crictrack.in- #No. 1 Hindi Cricket News Channel is Crictrack. Join us for Live Hindi Cricket News, #Crictrack

error: Content is protected !!