BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मेंटर धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान- पूरी खबर पढ़े-

1168
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मेंटर धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान- पूरी खबर पढ़े- Ganguly given statement on Dhoni

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद का चुनाव साल 2019 में किया गया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट टीम का अध्यक्ष का भार सौंपा गया। सौरभ गांगुली अपना कार्यभार बखूबी निभा रहे हैं वह भारतीय क्रिकेट टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए जब भी मुकाबला होता है, तो वहां पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। भारतीय सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ नौजवान खिलाड़ियों के लिए भी यह एक बहुत गर्व की बात है। सौरव गांगुली की क्रिकेट मैदान पर उपस्थित होने से खिलाड़ियों का मनोबल काफी ज्यादा ऊंचा रहता है। Cricket बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ-साथ सौरव गांगुली को यह भी पता है कि टीम को क्या जरूरत है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में भारतीय टीम का मेंटर चुना गया है। मौजूदा समय में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर महेंद्र सिंह धोनी के लिए सौरव गांगुली ने एक बड़ा बयान देते हुए बोले कि, महेंद्र सिंह धोनी अपनी सीमाओं को जानते हैं, वें कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से कभी टकराव नहीं कर सकते। धोनी का टीम के खिलाड़ियों को मेंटरशिप के तौर पर क्रिकेट का ज्ञान सिखाना है। वे टीम मैनेजमेंट को लेकर किसी से कभी बातचीत नहीं करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी का जिम्मेवारी टीम की मदद करना है, और महेंद्र सिंह धोनी को यह बात बखूबी पता है। महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत ही टैलेंटेड और परिपक्व खिलाड़ी है। टीम को उनकी कितनी जरूरत है, वे अच्छी तरह से जानते हैं। Mahendra Singh Dhoni को अपनी सीमाओं का ज्ञान बखूबी है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

सूत्रों की माने तो महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई के सचिव और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच काफी लंबे समय से यह बातचीत चल रही थी, कि महेंद्र सिंह धोनी को कैसे टीम के साथ जोड़ा जाए। ठीक T20 वर्ल्ड कप के पहले सौरव गांगुली और जय शाह ने महेंद्र सिंह धोनी से बातचीत कर उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का मेंटर चुन लिया। मेंटर चुने जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ जुड़े और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम में कई नौजवान खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। और धोनी के मेंटर चुने जाने के बाद इन खिलाड़ियों के लिए अनुभवी खिलाड़ी के साथ समय बिताना काफी कारगर साबित होने वाला है। जिस भी खिलाड़ी को जो जरूरत है, महेंद्र सिंह धोनी पूरा कर रहे हैं।

रोमांचक मुकाबले में KKR की टीम को 27 रन से हरा चेन्नई बनी चौथी बार IPL विजेता Chennai won ipl 2021 trophy

जैसा कि हम आपको बताना चाहते हैं, महेंद्र सिंह धोनी इस मेंटरशिप प्रोग्राम के लिए बीसीसीआई से पैसा नहीं ले रहे हैं। वे फ्री ऑफ कॉस्ट भारतीय खिलाड़ियों को मेंटरशिप प्रोवाइड कर रहे हैं। Mahendra Singh Dhoni मौजूदा समय में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की प्रमुख खिलाड़ी है। हाल ही में समाप्त हुए आई पी एल 2021 के सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की टीम को चौथी बार खिताब जीत दिलाया। फाइनल मुकाबले में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 27 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जिताया। जैसा कि हम आपको बताना चाहते हैं, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी का टीम से जुड़ना बहुत ही असरदार साबित होने वाला है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

मौजूदा समय में भी महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस काफी अच्छी है। धोनी को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी उनकी तारीफ करते हुए मीडिया के सामने कई बार बयान दे चुके हैं। कई खिलाड़ी तो यह भी बोल चुके हैं कि हमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहकर क्रिकेट खेलने का गुण सीखना है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.