द्रविड़ और गांगुली के अलावा इन 3 कैप्टन की कप्तानी में धोनी खेल चुके है

3794
No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack

जब भी कोई खिलाड़ी अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलता है, तो उस खिलाड़ी के ज’हन में यह बात रहती है, कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने देश की टीम की कप्तानी करें। एक कप्तान के तौर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हर एक क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन यह सपना बहुत ही कम खिलाड़ियों का पूरा हो पाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि खिलाड़ी अगर अपना शानदार प्रदर्शन करते हैं, तभी जाकर उन्हें कप्तान बनने का मौका मिलता है। कप्तान बनने के लिए खिलाड़ियों को चतुर, चालाक और शांत स्वभाव का खिलाड़ी रहना पड़ता है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। धोनी की कप्तानी के दौरान भारतीय टीम आईसीसी द्वारा आयोजित क्रिकेट के सभी किताब को जीती है। पहली बार महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी के दौरान साल 2007 में भारतीय टीम को t20 विश्व कप का विजेता बनाए थे।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack

वहीं दूसरी बार साल 2011 में अपनी कप्तानी के दौरान फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को हराकर वनडे एकदिवसीय विश्वकप का खिताब भारतीय टीम को जीताए थे। वहीं तीसरी बार साल 2013 में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को जीतकर भारतीय टीम को विजेता बनाए थे। Mahendra Singh Dhoni अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए साल 2004 में पदार्पण किए थे। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक कुल 5 कप्तानों की कप्तानी में क्रिकेट खेल चुके हैं। इस खबर के माध्यम से हम आपको उन सभी पांच भारतीय कप्तानों के बारे में बताएंगे।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack

वीरेंद्र सहवाग- पूर्व भारतीय बेहतरीन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के लिए चार वनडे मुकाबले और 1 T20 मुकाबले में कप्तानी किए है। वीरेंद्र सहवाग भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के पार्ट टाइम कप्तान थे। Mahendra Singh Dhoni जब सहवाग की कप्तानी के दौरान पहली बार T20 मुकाबला खेले थे उस मुकाबले में धोनी जीरो पर आउट हुए थे। हालांकि भारतीय टीम इस टी-20 मुकाबले को जीतने में कामयाब रही थी। यह भारतीय T20 क्रिकेट के इतिहास का पहला T20 मुकाबला था। वहीं सहवाग की कप्तानी में खेले गए चार वनडे मुकाबलों में ही धोनी ने कुल 166 रन बनाए।

Crictrack.in- #No. 1 Hindi Cricket News Channel is Crictrack. Join us for Live Hindi Cricket News, #Crictrack

अनिल कुंबले- बात अगर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान लेग स्पिन गेंदबाज का किया जाए तो अनिल कुंबले का नाम सबसे पहले आता है। महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनिल कुंबले की कप्तानी में कुल 10 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। कुंबले के संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का परमानेंट कप्तान बनाया गया था। कुंबले की कप्तानी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 10 मुकाबले खेलते हुए 403 रन बनाए थे। इस दौरान धोनी के बल्ले से कुल 3 अर्धशतक निकला था। इन 10 टेस्ट मुकाबले के दौरान धोनी कुल 46 चौके और 4 छक्के जड़े थे। जब कुंबले की कप्तानी में धोनी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे उस समय धोनी को भारतीय वनडे और टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया जा चुका था।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack

महेला जयवर्धने- श्रीलंकाई टीम के पूर्व खिलाड़ी और दुनिया के सबसे महान मध्यक्रम के बल्लेबाजों में से एक महेला जयवर्धने की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी एक बार क्रिकेट खेल चुके हैं। महेला जयवर्धने को सन 2007 में एशिया इलेवन की टीम का कप्तान बनाया गया था। एशिया इलेवन की टीम में महेंद्र सिंह धोनी को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना गया था। महेंद्र सिंह धोनी एशिया इलेवन की टीम के लिए कुल 3 मुकाबले खेलते हुए 174 रन बनाए थे। इसलिए इलेवन की टीम के लिए खेले गए तीन मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी ने एक शतक और एक अर्धशतक बनाया था। फाइनल मुकाबले में एशिया इलेवन की टीम का मुकाबला अफ्रीका 11 से हुआ था। जिसमें एशिया इलेवन की टीम विजेता बनी थी।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

राहुल द्रविड़- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की भी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी वनडे मुकाबला खेल चुके हैं। जब राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के कप्तान थे, तो राहुल की कप्तानी में ही महेंद्र सिंह धोनी अपना पहला डेब्यू मुकाबला खेले थे। महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय टीम में चयन राहुल द्रविड़ की ही वजह से हुआ था। द्रविड़ के संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय वनडे क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। राहुल द्रविड़ भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के लिए 79 मुकाबलों में कप्तानी करते हुए कुल 42 मुकाबलों में जीत दिलाए थे। वही टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के लिए कप्तानी करते हुए आठ मुकाबले जीते थे।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

सौरव गांगुली- पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा समय के आईसीसी के सचिव सौरव गांगुली की भी कप्तानी में धोनी क्रिकेट खेल चुके हैं। सौरव गांगुली अपनी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 49 मुकाबले खेलते हुए 21 मुकाबलों में जीत दिलाए थे। सौरभ गांगुली वनडे क्रिकेट टीम के लिए 146 मुकाबलों में कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को 76 मुकाबलों में जीत दिलाया थे। गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम 65 वनडे मुकाबले हारी भी थी। जब से सौरव गांगुली को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था, तबसे भारतीय टीम के खिलाड़ी निडर होकर क्रिकेट खेलने लगे थे।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Hindi Cricket, Indian Team, Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, IPL, Crictrack