ऐसे पांच खिलाड़ी जिनका प्रदर्शन आईपीएल 2022 में काफी शानदार रहा

1555

आईपीएल 2022 के दौरान ऐसे कई बड़े रिकॉर्ड्स बने जिसका टूटना काफी मुश्किल है, और खास तौर पर नौजवान युवा खिलाड़ियों ने 2022 के दौरान काफी प्रभावित किया था। IPL 2022 के दौरान फ्रेंचाइजी टीमों ने कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को अपनी टीम में रिटेन किया हुआ था। और उनकी टीम के खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन कर टीम को मुकाबले जीतने में काफी बड़ा योगदान भी किया था। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको आईपीएल 2022 के ऐसे पांच रिटेन किए गए खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनके प्रदर्शन से उनकी फ्रेंचाइजी टीम काफी खुश थी, और उन्हें आई पी एल 2023 में भी दोबारा रिटेन कर लंबे समय तक अपनी टीम में शामिल करेंगे।

आज के मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11- Rajashthan royals ipl predicted playing 11

जॉस बटलर- इंग्लैंड क्रिकेट T20 टीम के कप्तान जॉस बटलर को सन 2022 के आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपनी टीम में रिटेन किया हुआ था। जॉस बटलर आईपीएल 2022 में कुल 12 मुकाबले खेलते हुए तीन शतक और तीन अर्द्धशतक की मदद से 625 रन बनाए थे। इस दौरान जॉस बटलर का बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 149.88 का रहा। Josh butler को फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स ने ₹100000000 में खरीदा था। जॉस बटलर आईपीएल में अबतक कुल 77 मुकाबले खेलते हुए 2593 रन बना चुके हैं।

आज के मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11- Mumbai Indians ipl predicted playing 11

सूर्यकुमार यादव- मुंबई इंडियंस की टीम के मध्यक्रम की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव आई पी एल 2022 में अपनी फ्रेंचाइजी टीम के लिए मात्र 8 मुकाबले खेले। इस दौरान सूर्य कुमार यादव के बल्ले से 303 रन निकले। सूर्य कुमार यादव के बल्ले से कुल 3 अर्धशतकीय पारियां निकली थी। IPL 2022 के दौरान सूर्य कुमार यादव चोट की वजह से सभी मुकाबले नहीं खेल पाए, नहीं तो वें 500 से ज्यादा रन आसानी से बना देते। सूर्यकुमार यादव आईपीएल के बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाज है।

आज के मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11- Sunrisers Hyderabad ipl predicted playing 11

ऊमरान मलिक- भारत के जम्मू कश्मीर शहर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को पिछले साल आईपीएल के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ऊमरान मलिक को मोटी रकम देकर रिटेन किया हुआ था। उमरान मलिक आई पी एल 2022 में सबसे तेज गति से गेंद डालने वाले पहले खिलाड़ी थे। उमरान मलिक आई पी एल 2022 के दौरान 12 मुकाबले खेलते हुए 18 विकेट चटकाए थे। लेकिन उनकी गेंदबाजी इक्नॉमी थोड़ी सी महंगी रही थी। उमरान मलिक को आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किए जाने के चलते भारतीय टीम में भी मौका मिल चुका है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

महेंद्र सिंह धोनी- चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 4 बार विजेता बना चुके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आई पी एल 2022 की मेगा ऑक्शन के दौरान सुपर किंग्स की टीम ने ₹120000000 देकर रिटेन किया हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी आई पी एल 2022 के पहले कप्तानी छोड़ चुके थे और कप्तानी का जिम्मा रविंद्र जडेजा संभाल रहे थे। लेकिन चेन्नई की टीम का लगातार खराब प्रदर्शन होने की वजह से धोनी आईपीएल 2022 के दौरान कुछ मुकाबले खेलने के बाद खुद कप्तानी का जिम्मा संभाले और 12 मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे।

आज के मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11- Punjab kings ipl predicted playing 11

अर्शदीप सिंह- मौजूदा भारतीय टी20 और वनडे क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किए जाने के चलते, भारतीय टीम का महत्वपूर्ण गेंदबाज बना दिया गया है। अर्शदीप सिंह आई पी एल 2022 के दौरान 12 मुकाबले खेलते हुए कुल 18 विकेट चटकाए थे, और उनकी गेंदबाजी 19 में भी काफी शानदार रही थी। अर्शदीप सिंह अंतिम के ओवरों में काफी कसी हुई गेंदबाजी करने में सक्षम है।

Crictrack.in- #No. 1 Hindi Cricket News Channel is Crictrack. Join us for Live Hindi Cricket News, #Crictrack