रोहित शर्मा और धोनी के क्रिकेट करियर की पांच बेहतरीन समानताएं

3246
रोहित शर्मा और धोनी के क्रिकेट करियर की पांच बेहतरीन समानताएं 5-coincidences-between-ms-dhoni-and-rohit-sharmas

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मौजूदा समय के तीनों फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर काफी कुल और एक जैसे दिखते हैं। ये दोनों खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर जल्दी किसी भी बात को लेकर गुस्सा नहीं होते। इन दोनों खिलाड़ियों का बतौर कप्तान सक्सेस रेट काफी अच्छा है। मौजूदा समय में रोहित शर्मा भारतीय टीम के सबसे सीनियर बल्लेबाज है। रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी बढ़िया है। एक तरफ जहां रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं। वही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान है। दोनों खिलाड़ी आईपीएल में अपनी टीम को कई बार विजेता बना चुके हैं।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। और बात आईपीएल का किया जाए तो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी एक-दूसरे को कप्तानी में टक्कर देते नजर आते हैं। एक तरफ जहां महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को चार बार आईपीएल विजेता बना चुके हैं, वहीं मुंबई के टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम को पांच बार आईपीएल विजेता बना चुके हैं। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बीच की पांच संबंधों का जिक्र करेंगे कृप्या पूरी खबर पढ़ें।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

दो लगातार आईपीएल खिताब जीतना- दो लगातार आईपीएल टाइटल का खिताब जीतने का कारनामा सबसे पहले धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने साल 2010 और साल 2011 की आईपीएल खिताब जीतकर की थी। धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी रोहित शर्मा ने साल 2019 और साल 2020 का आईपीएल टाइटल का खिताब जीतकर कर लिया। इन दोनों खिलाड़ियों के कप्तानी की समानता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

दोनों खिलाड़ियों द्वारा आईपीएल में 200 से अधिक छक्के लगाना- आईपीएल के 14 सालों के इतिहास में ऐसे तीन ही भारतीय खिलाड़ी है, जो 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। एक तरफ जहां महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अब तक 213 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा अपने आईपीएल कैरियर में 200 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। आईपीएल के इतिहास में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरा नाम विराट कोहली का शामिल है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

200 से अधिक मुकाबले आईपीएल में खेलना- साल 2008 में शुरू हुए आईपीएल के पहले सीजन से लेकर आईपीएल के 14 में सीजन तक महेंद्र सिंह धोनी अपने आई पी एल कैरियर में कुल 211 मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा अपने आईपीएल क्रिकेट करियर के दौरान 207 मुकाबले खेले हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की बेहतरीन फिटनेस के चलते आने वाले दिनों में यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल में 50 से ज्यादा और मुकाबले खेलेंगे।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

धोनी चेन्नई की टीम के कप्तान वही रोहित मुंबई की टीम के कप्तान- रांची में जन्मे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में साउथ इंडियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कप्तानी करते हैं। वही रोहित शर्मा आईपीएल में महाराष्ट्र की टीम मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी करते हैं। एक तरफ जहां महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़े हुए हैं। वहीं रोहित शर्मा साल 2011 में मुंबई की टीम से जुड़े।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

आईपीएल फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का बचाव करते हुए मुकाबले जीतना- क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट के फाइनल मुकाबले में टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतारू रहती है। क्योंकि रन को चेज करते हुए फाइनल मुकाबलों में विपक्षी टीम के ऊपर काफी ज्यादा दबाव रहता है। आईपीएल के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी लक्ष्य का बचाव करते हुए अपनी टीम को आईपीएल फाइनल का ट्रॉफी जीता चुके हैं।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.