Home IPL महेंद्र सिंह धोनी के घर में आया नया मेहमान, उनकी पत्नी साक्षी...

महेंद्र सिंह धोनी के घर में आया नया मेहमान, उनकी पत्नी साक्षी ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

क्रिकेट की दुनिया के चमकते सितारे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी सिंह (Sakshi Singh) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साक्षी अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत करते नजर आ रही हैं। आखिर कौन है वह शख्स जिसके बारे में साक्षी ने सभी को दी जानकारी।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

साक्षी सिंह के अनुसार उनके घर में एक बेहद ही प्यारा और खूबसूरत नया मेहमान आया है वह “चेतक नाम का एक घोड़ा है।” साक्षी ने चेतक का परिचय अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सभी से करवाया। इससे पहले धोनी के यहां बहुत सारे कुत्ते पाले जाते हैं और अब उनके यहां एक और प्यारा जानवर भी शामिल हो गया।

साक्षी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उनके घर में आया नया मेहमान चेतक नाम का घोड़ा पहले से घर में पल रहे लिली नाम के कुत्ते के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। यह इतना प्यारा दिखा कि साक्षी ने उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।

महेंद्र सिंह धोनी अपने राची वाले घर पर कभी खेती करते नजर आते हैं तो कभी बाइक चलाते हुए दिखे हैं, उनके घर में बहुत सारा कुत्ता पाला गया है, और अब यह चेतक नाम का घोड़ा भी परिवार का सदस्य बन गया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version