Home India धोनी की कप्तानी में चमका था, 5 खिलाड़ियों का किस्मत, उनके रिटायर...

धोनी की कप्तानी में चमका था, 5 खिलाड़ियों का किस्मत, उनके रिटायर होते है, खत्म हो गया कैरियर

महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे एकदिवसीय विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत दिलाए है। महेंद्र सिंह अपनी कप्तानी के दौरान काफी एग्रेसिव रहे हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी के दौरान भारतीय क्रिकेट को एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मिले, लेकिन धोनी का इंडियन टीम से रिटायरमेंट लेने के बाद कुछ खिलाड़ियों का भी कैरियर समाप्त हो गया। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अपने कप्तानी के दौरान भारतीय क्रिकेट का रूप रंग बदल दिए।

Mahendra Singh Dhoni को उनकी बेहतरीन कप्तानी और क्रिकेट खेलने की क्षमता को लेकर धोनी को कई बड़े दिग्गज क्रिकेटर अपना आइडियल क्रिकेटर मान रहे हैं। मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए क्रिकेट खेल रहा है, साथ में भारतीय टीम के लिए भी जरूरत पड़ने पर जुड़ रहे हैं। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको ऐसे चार बेहतरीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान काफी धमाकेदार प्रदर्शन किए लेकिन उनके रिटायरमेंट लेने के बाद उनका प्रदर्शन बेहद खराब हो गया।

सुरेश रैना- भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना अपने समय के बेहतरीन बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज थे। साथ में सुरेश रैना अपनी बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए जाने जाते थे। मध्यक्रम में तेज गति से बल्लेबाजी करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते थे। सुरेश रैना का क्रिकेट कैरियर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान काफी चमका लेकिन धोनी के संन्यास लेने के बाद सुरेश रैना का भी क्रिकेट कैरियर पर विराम लग गया है। भारतीय टीम के लिए लगभग सुरेश रैना 300 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

युवराज सिंह- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह काफी लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेले है। युवराज सिंह अपने बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम को साल 2011 का एकदिवसीय विश्वकप जीतने में काफी मदद किया था। युवराज सिंह द्वारा भारतीय टीम में वापसी किए तो भारतीय टीम के पास उस समय युवराज सिंह से बेहतर खिलाड़ी मौजूद थे और युवराज सिंह अपने खराब प्रदर्शन के चलते, दोबारा भारतीय टीम में ज्यादा दिनों तक क्रिकेट नहीं खेल पाए। लेकिन युवराज सिंह के द्वारा किए गए कुछ करनामें भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस काफी याद करते हैं।

केदार जाधव- केदार जाधव छोटे कद के भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी पिछले काफी समय से अपने खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम से बाहर है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी के दौरान केदार जाधव को काफी मौके दिए थे और केदार जाधव ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था। लेकिन धोनी के रिटायरमेंट के बाद और केदार जाधव अपनी ढलती उम्र के चलते, दोबारा भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए। 36 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव शायद अब दुबारा भारती इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

हार्दिक पांड्या- भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या काफी लंबे समय से चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक पांड्या अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किए थे। पांड्या धोनी की कप्तानी में काफी बढ़िया प्रदर्शन किए है, लेकिन जब से विराट कोहली जबसे टीम के कप्तान बने हैं, हार्दिक पांड्या का परफॉर्मेंस काफी खराब हो गया है। हार्दिक पांड्या अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।

युवराज सिंह महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जब एक साथ भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेलते थे, तो विपक्षी टीम के गेंदबाज इन खिलाड़ियों से काफी खौ’फ खाते थे। मौजूदा समय में यह तीनों खिलाड़ी भारतीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से संन्यास ले चुके हैं, और कभी-कभी घरेलू क्रिकेट में क्रिकेट खेलते हैं। सुरेश रैना और युवराज सिंह की फील्डिंग भारतीय टीम की सबसे बेहतरीन फील्डिंग जोड़ी थी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version