Home IPL जानें रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के कैरियर के कुछ रोचक...

जानें रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के कैरियर के कुछ रोचक तथ्य

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को वर्ल्ड क्रिकेट के लगभग सभी क्रिकेट प्रेमी जानते होंगे। यह दोनों खिलाड़ी क्रिकेट मैदान पर काफी शांत स्वभाव के हैं। अपनी शांत स्वभाव के चलते कहीं फंसे हुए मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत दिलाए है। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा काफी लंबे समय तक एक साथ क्रिकेट खेले हैं, और इन दोनों के बीच घड़ी दोस्ती भी है। अन्य खिलाड़ियों की तुलना में यह दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की बातों को कभी अच्छी तरह से समझ लेते हैं।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

रोहित शर्मा मौजूदा समय में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक है। वही महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के नंबर वन कप्तान है। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम इंटरनैशनल क्रिकेट में हजारों रिकॉर्ड दर्ज है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के क्रिकेट कैरियर के कुछ अनोखे तथ्य के बारे में बताएंगे। कृपया पूरी खबर अंत तक पढ़े-

आईपीएल में लगातार दो खिताब जीत- महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के इतिहास में लगातार दो बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। धोनी के अलावा मुंबई की टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी यह कारनामा कर चुके हैं, और अपनी टीम को दो बार लगातार आईपीएल का खिताब जीता चुके है। ऐसे कुछ तथ्य इन दोनों खिलाड़ियों के क्रिकेट करियर को रोचक बनाते है।

आईपीएल कैरियर में 200 से ज्यादा छक्के- महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के शुरुआती सीजन से चेन्नई की टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उसे अब तक आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। धोनी के नाम आईपीएल में अब तक 218 छक्के मौजूद है। रोहित शर्मा भी धोनी से एक कदम आगे निकले हैं, और वे आईपीएल में अब तक कुल 225 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे कुछ रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को एक जैसे खिलाड़ी बनाती है।

200 से ज्यादा आईपीएल मुकाबला खेलना- मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में अब तक 200 से ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं। आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब तक तीन ही नाम है, और उनका नाम सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल में 200 मुकाबला खेलने के बहुत करीब है।

धोनी चेन्नई जबकि रोहित महाराष्ट्र की टीम का नेतृत्व करते है- साल 2008 में जब आईपीएल का ऑक्शन हुआ था तो महेंद्र सिंह धोनी को बतौर कप्तान चेन्नई की फ्रेंचाइजी टीम में नियुक्त किया था। रोहित शर्मा आईपीएल के शुरुआत में डेक्कन चार्जर्स की टीम से जुड़े हुए थे लेकिन साल 2011 की ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े। और मुंबई इंडियंस की टीम को सबसे सफल आईपीएल टीम भी बनाए। रोहित अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को पांच बार आईपीएल खिताब जिता चुके हैं।

आईपीएल के फाइनल मुकाबला जीतना चेस करते हुए टीम को जीत दिलाना- आईपीएल के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस विपक्षी टीम द्वारा दिए गए लक्ष्य को चेज करते हुए हासिल की है। वही महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का फाइनल मुकाबला चेज करते हुए जीती है। ऐसा कारनामा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर भी कर चुके हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version