Home IPL जानिए IPL 2021 में सबसे अधिक चौके-छक्के लगाने वाली टीमों के बारें...

जानिए IPL 2021 में सबसे अधिक चौके-छक्के लगाने वाली टीमों के बारें में

को’रोना के बढ़ते संक्रमण से आईपीएल में खेल रहे कई खिलाड़ी संक्रमित हो गए थे, जिसके कारण बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। अब तक कुल 29 मैच खेले गए थे, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई टीमें कुछ बड़े रिकॉर्डस अपने नाम कर चुकी हैं, आइए जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बड़े कारनामे।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

IPL 2021 के कुछ बड़े दिलचस्प रिकॉर्ड्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड किया अपने नाम

आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में खेले गए 29 मुकाबले में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। इस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) हैं। उनकी टीम ने कुल 62 छक्के लगाए, वहीं दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स 57 छक्के लगाए, राजस्थान रॉयल्स 52 छक्के, कोलकाता नाइट राइडर्स 48 छक्के, सनराइजर्स हैदराबाद 43 छक्के और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 43 छक्के लगाए। इस लिस्ट में सबसे कम छक्के दिल्ली कैपिटलस के नाम है, दिल्ली की टीम सिर्फ 32 छक्के ही लगा पाई।

दिल्ली कैपिटलस ने सबसे अधिक चौके मारने का रिकॉर्ड किया कायम

ऋषभ पंत (Risabh Pant) की कप्तानी वाले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2021 में सभी टीमों द्वारा खेले गए कुल 29 मुकाबले में सबसे अधिक 142 चौके अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 113 चौके लगाए, राजस्थान रॉयल्स ने 106 चौके, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के चौके अकड़ा 100 भी नहीं पहुंच पाया। सबसे कम चौके अपने नाम करने में हैदराबाद की टीम रहीं, जो सिर्फ 74 चौके ही लगा पाई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version