Home IPL दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी को ध्वस्त करने उतरेंगे मुंबई के जाबाज, प्लेइंग...

दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी को ध्वस्त करने उतरेंगे मुंबई के जाबाज, प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है-

आईपीएल के 14 वें सीजन का 13वां मुकाबला 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच तय किया गया है। मुंबई की टीम इस सीजन में अब तक तीन मुकाबले खेली है, तीन मुकाबलों में से दो मुकाबले जीतकर अंकतालिका में तीसरे पायदान पर बनी हुई है।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है-

मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट सलामी बल्लेबाज के रूप में है। कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को एक बार फिर से मौका दे सकती है। क्विंटन डी कॉक ने पिछले दो मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, तो यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा की टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जताती है, या नहीं। मुंबई इंडियंस की तरफ से मध्यक्रम में बल्लेबाजी की बागडोर एक बार फिर से सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन को संभालनी पर सकती है।

ऑलराउंडर के रूप में मुंबई की टीम मैनेजमेंट एक बार फिर से किरॉन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की जोड़ी को मैदान पर उतार सकती है। तेज गेंदबाज के रूप में मुंबई की तरफ से एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिलने की तिकड़ी मैदान पर दिख सकती है। फ्रंटलाइन स्पिनर के रूप में राहुल चहर और कुणाल पांड्या को खेलने का मौका मिल सकता है। मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा जमाना चाहेगी। CRICTRACK की टीम की तरफ से मुंबई इंडियन को जीत की अग्रिम बधाई देता है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version