Home IPL महेंद्र सिंह धोनी ने IPL के नए सीजन के लिये लॉन्च की...

महेंद्र सिंह धोनी ने IPL के नए सीजन के लिये लॉन्च की CSK की नई जर्सी

जैसा कि सभी जानते हैं, IPL शुरु होने वाला है। क्रिकेट के फैंस IPL के शुरु होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में IPL के नये सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी गई। Chennai Supar Kings ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी इस नये जर्सी को लॉन्च करते हुए दिखाई दिए। इसकी खास बात यह है कि, इंडियन आर्मी के ड्रेस के रंग का कपड़ा इस्तेमाल करते हुए आर्मी को ट्रिब्यूट देने की कोशिश की गई है।

CSK के जर्सी में बाजू के निचले हिस्से में लाल रंग का प्रयोग किया गया है। जर्सी के दोनों कंधों में भारतीय सेना को ट्रिब्यूट देते हुए सेना की ड्रेस की रंग का प्रयोग किया गया है। इंडियन आर्मी की टेरिटोरियल आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी IPL के नए सीजन में CSK की टीम का नेतृत्व करेंगे। CSK ने एक बयान जारी करते हुए कहा, नई जर्सी में कैमोप्लेज का इस्तेमाल किया गया है, जो भारतीय सेना को एक ट्रिब्यूट है।

MS Dhoni lunched new jersey for the CSK team- Crictrack, Cricket News in Hindi from Crictrack.in

हम सभी ने देखा था कि, पिछ्ली बार IPL में CSK का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। CSK टीम प्लेऑफ तक जा सफर तय करने में असफल रही थी। IPL के इस नए सीजन में CSK की टीम नए सिरे से शुरुआत कर मजबुती से आगे बढ़ने का प्रयास करेगी। इसके अलावा वे इस मैच में अपने प्रदर्शन को भी बेहतर करने की पूरी कोशिश करेगी।

चेन्नई की टीम के खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए क्वारंटिन में पहुंच रहे हैं। इसमें सुरेश रैना का नाम पहले आता है। वे सात दिन के अनिवार्य क्वारंटिन के लिए मुम्बई पहुंच गए हैं। पिछ्ले IPL में सुरेश रैना नहीं खेले थे, जिससे टीम को उनकी कमी खली थी और टीम पहले ही दौर में बाहर हो गई थी। लेकिन इस बार सुरेश रैना के आने से टीम को मजबूती मिलेगी और प्लेऑफ में जाने के उम्मीद बढ़ जाती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version