Home India क्रिकेट के तीनों प्रारूप में मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इंडियन...

क्रिकेट के तीनों प्रारूप में मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इंडियन खिलाड़ियों की सूची

अक्सर फैंस एक खिलाड़ी की तुलना दूसरे खिलाड़ी से करते हैं लेकिन आंकड़े कुछ और ही बताते है। आइए जानते है अपने देश के 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।

IPL, IPL 2021, IPL Match, Crictrack, Cricket, Hindi Cricket, Indian Team, India,

1) रोहित शर्मा– 436 छक्के- हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है। अगर ये खिलाड़ी ऐसे ही अपना जलवा बिखेरते रहे तो विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित ने अब तक टेस्ट में 59 वनडे में 244 छक्के और इंटरनेशनल T20 में 133 छक्के लगा चुके हैं।

2) महेंद्र सिंह धोनी –359 छक्के- अपने बैटिंग का लोहा मनवा चुके महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कैरियर में तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। वे 538 मैचों की 526 पारियों में कुल 359 गगनचुंबी छक्के लगाए, साथ ही धोनी अपने टेस्ट कैरियर में 78 वनडे क्रिकेट मैच में 229 छक्के और T20 में 52 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

3) सचिन तेंदुलकर–264- लिटिल मास्टर के नाम से जाने जाने वाले और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वे तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। तेंदुलकर 664 मैचों की 782 पारियों में 264 छक्के जड़े हैं। इसके साथ ही सचिन ने टेस्ट में 69 और वनडे में 195 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।

4) युवराज सिंह –251 छक्के- अंतरराष्ट्रीय T20 में छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह भी इस लिस्ट में शामिल है। वे अपने कैरियर में 402 मैच के 391 पारियों में 251 छक्के जड़े हैं। इस भारतीय बल्लेबाज ने 22 वनडे में 155 और T20 में 74 छक्का जड़ने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

5) सौरभ गांगुली–246 छक्के – भारत के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सौरव गांगुली जोकि अपने जमाने में सिक्सर लगाने के लिए जाने जाते थे। वे बिना एक भी T20 खेले इस सूची में पांचवें नंबर पर विराजमान है। गांगुली ने अपने 488 पारियों के 424 इनिंग में 247 छक्के लगाए हैं, जिसमें 57 छक्के टेस्ट मैच में लगाए हैं, जबकि 190 छक्के ओडीआई में।

error: Content is protected !!
Exit mobile version