Home India जानें ODI में सबसे अधिक बार 200 रनों की साझेदारी करने करने...

जानें ODI में सबसे अधिक बार 200 रनों की साझेदारी करने करने वाली टॉप चार 4 जोड़ियों के बारे में-

क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में साझेदारी बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे कई बड़ी जोड़ी सामने आई है जिन्होंने बहुत बड़ी-बड़ी साझेदारी कर इतिहास रचा है। आज हम आपको ऐसे 4 जोड़ियों से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने ओडीआई क्रिकेट में सबसे ज्यादा (200 +) रनों की साझेदारी की है। सबसे रोचक जानकारी यह है कि इनमें 3 जोड़ी इंडिया की है और चारों जोड़ियां एशिया की ही हैं।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

1) रोहित शर्मा और विराट कोहली –(5 बार)- ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ियों में  पहला नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी का आता है। हमारे देश के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में अपना लोहा मनवा चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार जोड़ी ने यह कारनामा 5 बार कर दिखाया है। यह जोड़ी विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली जोड़ी है। इसके साथ-साथ इस जोड़ी ने 18 शतकीय साझेदारी भी की है। दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ खेले 81पारियों में 64.550 की औसत से 4906 रन बनाए हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

2) गौतम गंभीर और विराट कोहली –(3 बार)- दिल्ली के दोनों खिलाड़ी गौतम गंभीर और विराट कोहली का नाम भी इन शानदार जोड़ियों के सूची में शामिल है। इन दोनों को वनडे में एक साथ 35 बार बैटिंग करने का अवसर प्राप्त हो चुका है, इस दौरान दोनों ने 60.6 की औसत से 2000 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट में इन दोनों ने 3 बार 200 से अधिक रनों रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया हैं।

3) सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली –(3 बार)- वनडे क्रिकेट में एक साथ सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने भी अपने नाम किया है। इस जोड़ी ने 176 पारियों में 47.55 की औसत से 8277 रन बनाए हैं, इस दौरान इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 3 बार 200 से अधिक रनों की साझेदारी करने का रिकॉर्ड बनाया है, इसके  साथ-साथ यह बेमिशाल जोड़ी 26 शतकीय साझेदारी भी बनाई है।

4) उपुल थरंगा और महिला जयवर्धने –(3 बार)- उपल थरंगा और महिला जयवर्धने की बेमिशाल जोड़ी इस सूची में अकेली Non-Indian जोड़ी है। ये दोनों ही अपने देश के लीजेंड माने जाते हैं। इन दोनों दिग्गजों ने एक साथ 35 पारियों में बैटिंग करने का मौका मिला है,जहां इन्होंने 3 बार 200 से अधिक रनों की साझेदारी करते हुए 41.79 की औसत से 2006 रन बनाने में कामयामी हासिल की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version