Home Global जानें ऐसे 4 गेंदबाजों के नाम जो IPL में धोनी को शून्य...

जानें ऐसे 4 गेंदबाजों के नाम जो IPL में धोनी को शून्य के स्कोर पर आउट किए हैं

किसी भी गेंदबाज के लिए महेंद्र सिंह धोनी का विकेट चटकाना काफी मायने रखता है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी इतने महान खिलाड़ी हैं कि उनका विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए सपना सच होने से कम नहीं है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक होने के साथ-साथ एक लीजेंड क्रिकेटर है। धोनी से मिलने के लिए विपक्षी टीम के खिलाड़ी बेता’ब रहते हैं। कई बार मुकाबला ख’त्म होने के बाद उनके साथ बातचीत करते हुए देखे जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ते, उनके साथ बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

मौजूदा समय में भारतीय टीम के मेंटर मनाए गए महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के नौजवान खिलाड़ियों के साथ-साथ दूसरे देश के खिलाड़ियों से भी काफी लंबी बातचीत करते देखे गए हैं। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको ऐसे चार गेंदबाजों के नाम बताएंगे जो महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में शून्य के स्कोर पर आउट कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी अब तक आईपीएल में मात्र 4 बार ही जीरो के स्कोर पर आउट हुए हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि महेंद्र सिंह धोनी कितने अनुभवी खिलाड़ी हैं।

आवेश खान- अपने छोटे से आईपीएल कैरियर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान ने बहुत ही कम समय में खूब नाम कमाया है। आवेश खान आईपीएल 2021 में हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ एक मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी को शून्य के स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिए थे। धोनी के जीरो पर आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस काफी नाराज हुए थे। लेकिन युवा गेंदबाज होने के साथ आवेश खान का धोनी को जीरो पर आउट करने के बाद मनोबल काफी ज्यादा बढ़ गया। एक युवा खिलाड़ी के क्रिकेट कैरियर के लिए यह काफी शानदार बात है।

हरभजन सिंह- टर्बनेटर के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन खिलाड़ी हरभजन सिंह आईपीएल 2020 के साल तक चेन्नई की टीम के हिस्सा थे। हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी को एलबीडब्ल्यू आउट कर शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। चेन्नई की टीम के मात्र 86 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। लेकिन हरभजन सिंह ने अपनी फिरकी में धोनी को फंसा कर तुरंत पबेलियन भेज दिए। महेंद्र सिंह धोनी के आउट होते ही चेन्नई की पूरी टीम ऑल आउट हो गई, जिसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले को जीत गई।

डर्क नैनस- Mahendra Singh Dhoni को आईपीएल में शून्य के स्कोर पर आउट करने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज डर्क नैनस का भी नाम शामिल है। डर्क नैनस दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी का विकेट शून्य के स्कोर पर लिया था। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम के विकेट जल्दी-जल्दी गिरते चले गए, जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। लेकिन वह भी जल्दी पवेलियन लौट गए। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम 112 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, जिसके चलते दिल्ली की टीम इस मुकाबले को काफी बड़े अंतर से जीती थी।

शेन वाटसन- चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए काफी लंबे समय तक ऑलराउंडर खिलाड़ी की भूमिका निभाने वाले शेन वाटसन चेन्नई की टीम में शामिल होने से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम से क्रिकेट खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी को जीरो के स्कोर पर आउट किए थे। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी पहले ही गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए।

error: Content is protected !!
Exit mobile version