क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में दूसरी टीम के साथ खेलेंगे- बड़ी खबर सामने आई

3205
IPL, IPL 2021, IPL Match, Crictrack, Cricket, Hindi Cricket, Indian Team, India,

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत दिलाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपनी चतुराई भरी कप्तानी के बदौलत किसी भी विपक्षी टीम पर अकेले ही भारी पड़ जाते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बहुत बढ़िया बयान दिया है।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

हाल ही में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश चोपड़ा बोले कि अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट महेंद्र सिंह धोनी को रिलीज कर सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण धोनी की ढलती उम्र है। साल 2022 में आईपीएल की सबसे बड़ी नीलामी होने जा रही है और यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी सीजन में आईपीएल में कुल 10 टीमें खेलेंगी।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from us- Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in

आगे बात करते हुए आकाश चोपड़ा बोले कि चेन्नई की टीम मैनेजमेंट धोनी को नीलामी के लिए सबसे ऊपर रखनी चाहेगी या फिर महेंद्र सिंह धोनी से बातचीत करके उन्हें अपनी टीम में बनाए रखना भी चाहेगी। लेकिन यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि चेन्नई में टीम मैनेजमेंट धोनी के साथ क्या करती है। उन्हें रिलीज करती है या फिर टीम में बनाए रखती है।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from us- Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in

धोनी की बेस्ट प्राइस 15 से 17 करोड़ रुपए है। तो सीएसके की टीम मैनेजमेंट भी चाहेगी कि इतने रुपए में हम दो खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं। वैसे हम आपको बताना चाहते हैं कि आईपीएल 2021 ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। धोनी की टीम अपने खेले गए सात मुकाबले में से पांच मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर बनी हुई है।