Home IPL पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी को लेकर दिया...

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी के लिए हुकुम का इक्का साबित होंगे

ग्लेन मैक्सवेल, क्रिकेट दुनिया का ऐसा तूफान जिसको रोकना गेंदबाजों के बस की बात नहीं है। मैक्सवेल जब बल्लेबाजी करने आते हैं, तो गेंदबाज पहले ही उनसे काफी दूर-दूर गेंद डालते हैं, कि कहीं ग्लेन मैक्सवेल उनकी गेंदों को हवाई यात्रा के लिए नहीं भेज दे। आईपीएल 2021 में ग्लेन मैक्सवेल को ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खरीदा। बेंगलुरु के बीते दो मुकाबलों में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। पहले मुकाबले में मैक्सवेल ने शानदार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था, जबकि दूसरे मुकाबले में भी अपना अच्छा फॉर्म दिखाते हुए, अर्धशतकीय पारी खेली थी।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

बेंगलुरु के दूसरे मुकाबले के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मैक्सवेल को लेकर बड़ा बयान दिया।
गौतम गंभीर बोले ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी के लिए हुकुम का इक्का साबित होंगे। इनका अकेला प्रदर्शन आरसीबी की टीम को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण साबित होगी। आरसीबी की टीम ने मैक्सवेल पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च किया है, और उन पर भरोसा भी बनाया है। इस भरोसे पर ग्लेन मैक्सवेल पूरी तरह खड़े उतरे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लेन मैक्सवेल की पारी काफी महत्वपूर्ण थी। राशिद खान के खिलाफ मैक्सवेल ने बहुत ही संभल कर बल्लेबाजी की और काफी रन बटोरे।

जैसा कि हम आपको बताना चाहेंगे, ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2020 का सीजन बहुत ही खराब गया था। जिसके चलते उन्हें उनकी पूर्व पुरानी फ्रेंचाइजी टीम ने रिलीज कर दिया था। आई पी एल 2021 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने उन्हें खरीदा। वैसे ग्लेन मैक्सवेल एक चैंपियन प्लेयर हैं। 1 सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद उनके फैंस उनसे दूसरे सीजन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version