Home IPL सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद धोनी की हो रही खूब तारीफ-...

सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद धोनी की हो रही खूब तारीफ- पूरी खबर पढ़े

आईपीएल 2021 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच हुआ। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 300 के स्ट्राइक रेट से मात्र 6 गेंदों में 18 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाए। महेंद्र सिंह धोनी की इस छोटी सी पारी में तीन चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल था। धोनी के फॉर्म में वापस होने के बाद उनकी फ्रेंचाइजी टीम, महेंद्र सिंह धोनी के फैंस और पूर्व क्रिकेटर उनका खूब तारीफ करते दिखे। कई फैंस ने यहां तक कह दिया कि महेंद्र सिंह धोनी को ‘ओम फिनिशाय नमः’ का जाप करना बहुत अच्छे तरीके से आता है।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

जैसा कि हम आपको बताना चाहते हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के साथ-साथ आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकाबला खेलते हुए कई मुकाबलों को शानदार बल्लेबाजी कर फिनिश किया है। सेमीफाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा किया गया शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया। संजय मांजरेकर ESPNcricinfo की मीडिया टीम को बयान देते हुए बोले कि महेंद्र सिंह धोनी को लेकर मैं काफी भावुक हो रहा हूं। महेंद्र सिंह धोनी एक चैंपियन खिलाड़ी होने के साथ-साथ शेर है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फिनिशिंग टच से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया, कि वें एक महान खिलाड़ी है।

संजय मांजरेकर आगे बाद में बयान देते हुए बोले कि महेंद्र सिंह धोनी दबाव की स्थिति में सबसे बढ़िया तरीके से बल्लेबाजी करना जानते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का आत्मविश्वास उन्हें एक महान क्रिकेटर बनाता है और उन्हें दबाव की स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आ’गाह करता है। कुछ मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी धीमी बल्लेबाजी करने के चलते, आलो’चना का शिकार हुए थे, लेकिन इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद वे सभी लोगों का मुंह बंद कर दिए।

संजय मांजरेकर के बाद महेंद्र सिंह धोनी का पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी मीडिया के सामने खूब तारीफ करते दिखे। सुनील गावस्कर अपने बयान में महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए बोले कि Mahendra Singh Dhoni की अगुवाई वाली आईपीएल को सबसे सफल चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी काफी स्पेशल है। अगर चेन्नई की टीम का प्रदर्शन साल 2020 के आईपीएल का छोड़ दिया जाए, तो लगभग हर बार चेन्नई की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई है। पूरे वर्ल्ड क्रिकेट मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के करोड़ों फैंस हैं।

सुनील गावस्कर आगे बयान देते हुए बोले कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दुनिया के नंबर वन फिनिशर थे, और आईपीएल में भी वे नंबर वन फिनिशर है। इस बात में कोई श’क नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी को किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाए और वे अपना शानदार प्रदर्शन नहीं करें। इस मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी करती दिखी। प्रीति जिंटा के साथ पूर्व भारतीय खिलाडी वीरेंद्र सहवाग भी महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ के पुल बांधते दिखे।

इतना ही नहीं मुकाबला खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और केदार जाधव भी महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ के पुल बांधे दिखे। विराट कोहली अपने ट्वीट में महेंद्र सिंह धोनी के लिए बोले कि ‘किंग इज बैक’ महेंद्र सिंह धोनी एक महान फिनिशर खिलाड़ी हैं, और उन्हें पता है, कि किसी गेम को कैसे फिनिश करना है। महेंद्र सिंह धोनी की गाइडेंस में इंटरनेशनल क्रिकेट में दोबारा क्रिकेट खेलने में काफी मजा आएगा। वे एक काफी शानदार खिलाड़ी है और युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सिखाते रहते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version