Home IPL धोनी द्वारा 96 मीटर छक्का लगाने के बाद खुशी से झूमने लगी...

धोनी द्वारा 96 मीटर छक्का लगाने के बाद खुशी से झूमने लगी उनकी बेटी जीवा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान विकेटकीपर और दाएं हाथ के सीनियर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 40 साल की उम्र में भी लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जा रहे हैं। सीनियर बल्लेबाज होने के नाते धोनी अभी भी टीम को फिनिशिंग टच दे रहे हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में और आईपीएल में सैकड़ों छक्के लगा चुके हैं। लेकिन धोनी द्वारा लगाया गया यह 96 मीटर का छक्का काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लगाए गए इस छक्के के दौरान उनकी बेटी जीवा भी मैदान पर मौजूद थी और इस छक्के को चीयर कर रही थी। छक्के लगाने के बाद जीवा खुशी से झूम उठी।

No.1 Hindi Cricket News website- Crictrack.in- Daily Hindi Cricket, Hindi cricket news Crictrack, cricket news Hindi.

यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला गया था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किए। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना पाई। हैदराबाद की टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रिद्धिमान साहा 44 रन बनाए। चेन्नई की टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड सर्वाधिक तीन विकेट और डीजे ब्रावो 2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

लक्ष्य पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2 गेंद शेष रहते ही इस मुकाबले को अपने नाम कर ली। हालांकि इस मुकाबले को चेन्नई की टीम एकतरफा जीत गई लेकिन अंत में रोमांच बना रहा। चेन्नई की टीम की तरफ से सबसे ज्यादा ऋतुराज गायकवाड ने 45 और फाफ डु प्लेसिस ने 41 रनों का योगदान किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो छक्के भी लगाए थे। सनराइजर्स की टीम के सबसे सफल गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर रहे। वे अपने चार ओवर के कोटे में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।

इस मुकाबले में चेन्नई की टीम को जीतने के लिए अंतिम 3 गेंद पर 2 रनों की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कॉल महेंद्र सिंह धोनी को ओवर पिच गेंद डालें और महेंद्र सिंह धोनी इस गेंद पर 96 मीटर लंबा छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाए। मौजूद दर्शकगण इस मुकाबले को देख रहे थे, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी खुशी से झूम उठी। इसके बाद जीवा के झूमने के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

जैसा कि हम आपको बताना चाहते हैं, महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करते हुए भारतीय इंटरनेशनल टीम को भी कई बार अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाएं हैं और वे आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को भी कई बार छक्का लगाकर जीत दिलाएं हैं। महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह कारनामा करना आम बात है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version