Home IPL मुंबई के विजयरथ को रोकने के लिए उतरेंगे दिल्ली के धुरंधर, प्लेइंग...

मुंबई के विजयरथ को रोकने के लिए उतरेंगे दिल्ली के धुरंधर, प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार हो जाती है

आई पी एल 2021 का 13वां मुकाबला मंगलवार की शाम 7:30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच तय किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के इस सत्र में कुल 3 मुकाबले खेली है। कुल तीन मुकाबले में से दो मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कब्जा जमाए हुई है।

IPL, IPL 2021, Get IPL News first from Crictrack, Get Cricket News in Hindi from Crictrack.in, Hindi Cricket News Channel

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली की टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकती है

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी एक बार फिर से मैदान पर दिख सकती है। मध्यक्रम में बल्लेबाजी का दारोमदार स्टीव स्मिथ, ललित यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कंधों पर हो सकती है।

ऑल राउंडर के रूप में मार्कस स्टोइनिस एक बार फिर से मैदान पर दिख सकते हैं। तेज गेंदबाजी की बागडोर एक बार फिर से कगिसो रबाडा, क्रिस वोक्स और आवेश खान को संभालनी पर सकती है। स्पिन जोड़ी के रूप में रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा को मौका मिल सकता है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा जमाना चाहेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version