Home India ऐसे 3 इंडियन बल्लेबाज जो T20 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे...

ऐसे 3 इंडियन बल्लेबाज जो T20 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए

भारत और श्रीलंका की टीम एक दूसरे के साथ काफी लंबे अरसे से क्रिकेट खेल रही है और एक दूसरे के खिलाफ काफी मुकाबले खेल चुकी है। कभी सीरीज में श्रीलंका टीम भारी पड़ती है, तो कभी भारतीय टीम। ज्यादातर मौकों पर मुकाबला बराबरी का चला है। हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था, जिसमें तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले गए। T20 सीरीज में भारतीय टीम ने बाजी मारी जबकि एकदिवसीय सीरीज में श्रीलंका टीम ने बाजी मारी। श्रीलंका टीम के अनुभवी खिलाड़ी लगभग सन्यास ले चुके हैं और मौजूदा समय में श्रीलंका की टीम उनका विकल्प ढूंढ रही है।

Crictrack.in- #No. 1 Hindi Cricket News Channel is Crictrack. Join us for Live Hindi Cricket News, #Crictrack

हालांकि जब भी भारतीय टीम और श्रीलंकन टीम के बीच मुकाबला होता है, जोरदार टक्कर देखने को मिलती है और काफी छक्के और चौके की बारिश होती है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ श्रीलंका की टीम के खिलाड़ियों ने भी खूब सारे रिकॉर्ड्स बनाए हैं। पिछले कुछ समय से दोनों टीमों के बीच T20, एक दिवसीय और टेस्ट मुकाबले खेले जा रहे हैं। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको श्रीलंका की टीम के खिलाफ T20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची बताएंगे। कृपया पूरी खबर अंत तक पढ़ें –

युवराज सिंह (11 छक्के)- पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह छक्के लगाने में माहिर थे। युवराज सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ और टी-20 मुकाबले खेलते हुए कुल 11 छक्के लगाए हैं और श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की भारतीय सूची में युवराज सिंह का नाम तीसरे नंबर पर है। युवराज सिंह ने साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाए थे। हालांकि युवराज सिंह ने भारतीय T20 क्रिकेट के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली है। लेकिन बाद में उनका फॉर्म खराब होने की वजह से उन्हें सन्यास लेना पड़ा।

शिखर धवन (11 छक्के)- श्रीलंका के खिलाफ T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरा नाम बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन का शामिल है। शिखर धवन ने भी श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में कुल 11 छक्के लगाए हैं। शिखर धवन ज्यादातर मौकों को छक्के लगाने की बजाय चौके लगाते हैं। शिखर धवन ने भी T20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए काफी बढ़िया क्रिकेट खेला है। और कई बार में जिताऊ पारियां भी खेली है।

रोहित शर्मा (14 छक्के)- भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा छक्के लगाने के लिए मशहूर है। रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में श्रीलंका की टीम के खिलाफ कुल 15 मुकाबले खेलते हुए 14 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं और श्रीलंका के खिलाफ T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे पहले नंबर पर मौजूद है। रोहित शर्मा स्पिन गेंदबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी छक्के लगाने में नही कतराते हैं। रोहित शर्मा के द्वारा छक्के लगाने का सबसे बड़ा कारण उनका जबरदस्त टाइमिंग है।

1 COMMENT

Comments are closed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version